सामरी कुसमी: खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सामरी विधानसभा दौरा स्थगित
कुसमी सामरी बुधवार चक्रवाती तूफान के असर और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सामरी विधानसभा प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से रवाना होना था, लेकिन मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण उड़ान की अनुमति नहीं मिल सकी। आज 202 करोड रुपए की लागत से विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण था अब वर्चुअल के माध्यम से होगा