लालबर्रा: सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति माँ सातबहनी चौक मानपुर में धूमधाम से संपन्न हुई महाआरती
*लालबर्रा।* नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत मानपुर मे माँ सातबहनी चौक स्थित सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा 21 सितंबर को रात्रि 8:30 बजे से 10:00 बजे तक भव्य महा आरती का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। इस धार्मिक अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक साथ एकत्र होकर भगवान गणेश, हनुमान जी, माता रानी एवं भगवान शिव की संगीतमय आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की