पटना ग्रामीण: अगमकुंआ थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर चोर एक घर से सोने की चेन और चूड़ी ले भागे
अगमकुंआ थाना क्षेत्र स्थित एक आवास में कुछ अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर सोने की चेन और चूड़ी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार दोपहर 3:56 पर सोशल मीडिया के माध्यम से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सिटी 1 राज किशोर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है।