पटना ग्रामीण: डीजीपी आवास के बाहर नीट छात्रा की मां ने पुलिस पर बिकाऊ होने का आरोप लगाया
नीट छात्रा के परिजनों को शुक्रवार को डीजीपी ने अपने आवास पर बुलाया था, लेकिन जब परिजन वहां पहुंचे तो उनसे कहा गया कि आप मान लीजिए कि आपकी बेटी ने सुसाइड किया है उसके साथ रेप नहीं हुआ है। इस बात को सुनते ही छात्रा के परिजन आक्रोशित हो गए। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे छात्रा की मां ने पुलिस पर बिकाऊ होने का आरोप लगाया है।