पटना ग्रामीण: पटना सिटी में कोडीन कफ सिरप तस्करी का खुलासा, 6 वाहनों से 4485 लीटर प्रतिबंधित सिरप जब्त, 6 गिरफ्तार
पटना सिटी से अन्य राज्यों में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की सप्लाई की तैयारी का पुलिस ने खुलासा किया है। सूचना मिलते ही पटना सिटी डीएसपी डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में मालसलामी थाना पुलिस ने छोटी नगला इलाके में बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 वाहनों से 289 कार्टून में भरे कुल 4485 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया, जिसे बिहार से