पटना ग्रामीण: मगध महिला कॉलेज की छात्राओं ने नीट छात्रा के लिए बेटी बचाओ न्याय मार्च निकाला
नीट छात्रा की मौत को लेकर लगातार संशय बरकरार है। छात्रा के परिजन एक तरफ जहां दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ डीजीपी ने शुक्रवार को परिजनों से कहा कि आप मान लीजिए कि आपकी बेटी ने सुसाइड किया है उसके साथ रेप नहीं हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे मगध महिला कॉलेज की छात्राओं ने बेटी बचाओ न्याय मार्च निकाला।