पटना ग्रामीण: बिहार राज्य महिला आयोग पहुंची महिला, कहा- बेडरूम की प्राइवेट बातें मौसा से शेयर करता है पति
पटना स्थित बिहार राज्य महिला आयोग के कार्यालय में एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जिसमें महिला का आरोप है कि बेडरूम की प्राइवेट बातें उसका पति अपने मौसा से शेयर करता है, जिससे पत्नी को ऐतराज है। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार बहस भी हुई। इतना ही नहीं, सैनिटरी पैड के लिए अपने पति के पॉकेट से 100 रुपए निकालने पर उसे चोर कहा गया।