गणगौर घाट पर दो घंटे चला रेस्क्यू, डाईजी पुलिया से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
उदयपुर के गणगौर घाट स्थित डाईजी पुलिया से अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना के बाद राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सोमवार को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे दोबारा अभियान शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला और घंटाघर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। रेस्क्यू टीम में विपुल चौधरी, गौरव बागोरा, भवानी शंकर वाल्मीकि, दिनेश गमेती, सचिन कंडारा, मुकेश सेन सहित अन्य जवान मौजूद रहे।
#Udaipur #UdaipurNews #GangaurGhat #RescueOperation #RajasthanCivilDefence