दाईजी पुलिया में अज्ञात व्यक्ति डूबा, आधे घंटे तक गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
उदयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है। गणगौर घाट के पास दाईजी पुलिया पर एक अज्ञात व्यक्ति के पानी में डूबने की सूचना के बाद राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौर के आदेश और धनेंद्र कश्यप के दिशा-निर्देशन में टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोरों ने करीब आधे घंटे तक पानी में तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। अब मंगलवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। मौके पर गोताखोर विपुल चौधरी, नरेश चौधरी, विजय नकवाल, कैलाश मेनारिया सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे।
#Udaipur #Dungarpur #Rajasthan #GanGaurGhat #DaijiPuliya RescueOperation