पीरो: सहार में 97.91 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक और नकदी भी बरामद
Piro, Bhojpur | Oct 18, 2026 सहार में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 97.91 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 8 हजार 400 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरवल जिले के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के ढोरा निवासी दीनदयाल कुमार है।