सारठ: SDPO एमएम रहमान ने थानेदार संग सारठ के खरवा जोरिया मुख्य छठ घाट का जायजा लिया, छठव्रतियों को असुविधा न हो
Sarath, Deoghar | Nov 12, 2026 SDPO मो. मुजीबुर रहमान ने थानेदार दीपक कुमार साह के साथ गुरुवार शाम 4 बजे सारठ के खरवा जोरिया के मुख्य छठ घाट का जायजा लिया। वहीं मौजूद समिति सदस्यों से छठव्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधाओं को जाना और किसी तरह असुविधा व हादसा नहीं होने को लेकर कई तरह के हिदायत भी दिए। वहीं श्रद्धालुओं की होने वाली भीड़ को लेकर कतारबद्ध होकर अर्घ्य अर्पित कराने की अपील भी की।