सिरसागंज: रात 12 बजते ही जन्मे देवकी नंदन, घंटे-घड़ियालों से गूंजा नगर सिरसागंज, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जगह-जगह कान्हा की मनमोहक झांकियां सजाई गई वही रात्रि के 12:00 बजते ही घंटे घड़ियालों के साथ नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा, श्रद्धालुओं ने कान्हा के जन्म के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।