कोरांव: एसडीएम ने सिकरो में चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत पर खुद निरीक्षण किया, विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया
उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे सिकरो गांव में चक मार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच की। वे खुद मौके पर पहुंचे और विवादित चक मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने चक मार्ग पर अतिक्रमण के मामले में कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।