सीकर: न्यू रोशनगंज इलाके में निर्माणाधीन मकान को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों रुपए का लोहे का सामान किया चोरी
Sikar, Sikar | Jul 3, 2024 सीकर शहर की न्यू रोशन गंज इलाके में निर्माणाधीन मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर निर्माणाधीन मकान में काम आने के लिए काट कर रखे लोहे के हजारों रुपए सरियों के साथ अन्य सामान लेकर फरार हो गए ।इस संबंध में परिवादी इरफान ने आज कोतवाली थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।