सीकर: छाजा की नांगल गांव में करंट लगने से युवक की हुई मौत चारा काटते समय हुआ हादसा
Sikar, Sikar | Jul 3, 2024 छाजा की नांगल गांव में आज करंट लगने से एक युवक की मौत तो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक देवेंद्र अपने घर में मशीन से चारा काट रहा था उसी समय वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।घटना के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।