सीकर: कल्याण अस्पताल में दोनों मृतक छात्रों का हुआ पोस्टमार्टम पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
Sikar, Sikar | Jul 2, 2024 सीकर के कल्याण अस्पताल में दोनों मृतक छात्रों का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने आज शव परिजनों के हवाले कर दिए और मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कल एक ही संस्थान के दो छात्रों ने तनाव में आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दो छात्रों की मौत के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।