सीकर: विकास कॉलोनी में चोरों ने बाड़े में घुसकर चुराए 18 सूअर, उद्योग नगर पुलिस जांच में जुटी
Sikar, Sikar | Jul 2, 2024 सीकर जिला मुख्यालय के विकास कॉलोनी में चोरों द्वारा एक बाड़े में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।चोर बाड़े में बंधे 18 सूअर चोरी करके ले गए ।इस संबंध में परिवादी चौथमल ने आज उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज कराया है कि आधा दर्जन बदमाश उसके बाड़े में घुसे और सूअर चोरी करके ले गए। उद्योग नगर थाना पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।