सीकर: सरबेली की ढाणी में शराब ठेके के पास खड़ी बाइक हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Sikar, Sikar | Jul 3, 2024 सीकर के सदर थाना इलाके के सरबेली की ढाणी में शराब ठेके के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी कैलाश ने मामला दर्ज कराया कि वह घर से सामान लेने के लिए निकला था उसने अपनी बाइक शराब ठेके के पास खड़ी की थी जिसे कोई चुरा कर ले गया। परिवादी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।