सीकर: उद्योग नगर पुलिस की कार्रवाई, ₹5000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Sikar, Sikar | Jul 2, 2024 सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹5000 की इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पिपराली रोड पर टाइल्स की दुकान में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में 19 जून को परिवादी रोहित ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने के आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया।