कोरांव: कोरांव बाजार में दो दिवसीय मेले के पहले दिन एसडीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए निर्देश
कोरांव बाजार में लगने वाले दो दिवसीय दशहरा मेले के पहले दिन एसडीएम ठाकुर प्रसाद ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अलग-अलग पंडालों में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाएं भी देखीं। यहां हर साल नवमी के दिन दशहरा मनाया जाता है। इस दौरान विशेष कलाकारों द्वारा झांकी मंचन कार्यक्रम होता है। इन झांकियों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है