बांसगांव: उग्रसेन सेतु पर छोटे वाहनों का आवागमन शुरू, बड़े और कमर्शियल वाहनों के लिए कल तक खुलेगा, 55 दिन बाद मिली राहत
गोरखपुर-देवरिया जिले की सीमा पर बने पटनाघाट-कपरवार उग्रसेन सेतु पर बुधवार सुबह से हल्के चार पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। पुल पर पीचिंग का काम पूरा होने के बाद एनएचएआई ने छोटे चार पहिया वाहनों को आने-जाने की इजाजत दी है। लंबे समय से पुल बंद होने के कारण परेशान लोगों को इससे काफी राहत मिली है।