समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर सामने आए विवाद के बीच भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आस्था के नाम पर राजनीति और चढ़ावे के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
अवलेश सिंह ने कहा, "राम नाम जपना, चढ़ावा माल अपना- यही आज की सत्ता की असलियत बन गई है।" उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं, इसलिए उनके नाम का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ या आर्थिक अनियमितताओं के लिए नहीं होना चाहिए।
सपा नेता ने कहा कि आस्था के नाम पर राजनीति और चढ़ावे के नाम पर भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।
#awleshsingh #samajwadiparty_official #rammandir #ayodhya #PoliticalNews #Balliakhabar #PoliticalStatement #FaithAndPolitics