
"धर्म बचाने वाले अब धर्मेंद्र को बचा रहे हैं" सपा नेता अवलेश सिंह का पीएम मोदी पर वार! #protest #JantarMantar #NarendraModi #awleshsingh
Belthara Road, Ballia | Jul 24, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर सामने आए विवाद के बीच भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आस्था के नाम पर राजनीति और चढ़ावे के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अवलेश सिंह ने कहा, "राम नाम जपना, चढ़ावा माल अपना- यही आज की सत्ता की असलियत बन गई है।" उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं, इसलिए उनके नाम का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ या आर्थिक अनियमितताओं के लिए नहीं होना चाहिए। सपा नेता ने कहा कि आस्था के नाम पर राजनीति और चढ़ावे के नाम पर भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। #awleshsingh #samajwadiparty_official #rammandir #ayodhya #PoliticalNews #Balliakhabar #PoliticalStatement #FaithAndPolitics
Belthara Road, Ballia | Jul 11, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने दावा किया है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव का फैसला करेगी और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनते ही प्रदेश की व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। अवधेश सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं। प्रदेश की जनता इन समस्याओं का समाधान चाहती है और समाजवादी पार्टी ही इसका बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठा रही है। प्रदेश के युवा, किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग सपा की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव ने दावा किया कि 2027 का चुनाव उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई दिशा तय करेगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। #samajwadipartyofficial #Ballia #Balliakhabar #awleshsingh
Belthara Road, Ballia | Jun 16, 2026

राम मंदिर में हुई चोरी के मामले में जांच को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने सरकार पर सवाल उठाते हुए जांच प्रक्रिया को लेकर बड़ी मांग रखी है। अवलेश सिंह ने कहा कि राम मंदिर जैसे आस्था के केंद्र से जुड़े मामले में केवल SIT बनाकर जांच कराना पर्याप्त नहीं है। इस मामले की जांच ED और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों से कराई जानी चाहिए। साथ ही एक रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच हो और साधु-संतों की एक कमेटी भी बनाई जाए, तभी जांच निष्पक्ष और पारदर्शी हो पाएगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गंभीर मामलों में भी दोहरा रवैया अपना रही है। छोटे मामलों में जहां ED और CBI तुरंत सक्रिय हो जाती हैं, वहीं इतने बड़े मामले में केंद्रीय एजेंसियों को दूर रखा जा रहा है। सपा नेता ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, ऐसे में इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई या संदेह की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस और तेज हो गई है और जांच की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। #awleshsingh #rammandirayodhya #Samajwadiparty #BJP #CBI #ED
Belthara Road, Ballia | Jun 14, 2026

पेपर लीक और यूपी में बिजली संकट पर अवलेश सिंह का सरकार पर बड़ा हमला #paperleak #Samajwadiparty #awleshsingh #AkhileshYadav #BJP
Belthara Road, Ballia | Jun 2, 2026