शनिवार की दोपहर 2:00 बजे सीआरपीएफ 11 बटालियन के 87वे स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन लातेहार सीआरपीएफ 11 बटालियन हेड क्वार्टर ने किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर सहित कुल 23 जवानों ने स्वेक्ष से रक्तदान किया। मौके पर कमांडेंट यादराम बुनकर ने कहा कि रक्तदान करना महादान होता है।