लखीसराय: ज़िला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र का स्थानांतरण, अपर समाहर्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार
मंगलवार अपराह्न 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारी लखीसराय मिथिलेश मिश्र का स्थानांतरण किया गया है तथा अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी लखीसराय नीरज कुमार को अगले आदेश तक जिला पदाधिकारी लखीसराय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी किया गया है.