बक्सर: विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
Buxar, Buxar | Jun 3, 2025 जिले में मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम विद्यानंद सिंह ने विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता को लेकर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत 3 जून को विश्व साइकिल दिवस से लेकर 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।