बक्सर: वीर कुंवर सिंह चौक पर ट्रांसफार्मर में करंट से मरे बंदर से दुर्गंध, लोग परेशान
Buxar, Buxar | Jun 2, 2025 नगर के वीर कुंवर सिंह चौक स्थित यातायात चौकी के बगल में लगे ट्रांसफार्मर पर बंदर के मर जाने के कारण वहां भारी दुर्गंध फैल गया है. इस दुर्गंध के चलते वहां से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय दुकनदारों का कहना है कि मृत बंदर को कई दिनों से ट्रांसफार्मर पर देखा जा रहा है, विद्युत करंट के कारण ट्रांसफार्मर में सट गया है.