बक्सर: जो सरकारी शिक्षक अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में पढ़ाते हैं, वे भगवान राम से कम नहीं: बक्सर सांसद
Buxar, Buxar | Jun 2, 2025 वर्तमान में सरकारी शिक्षा व्यवस्था के प्रति अविश्वास है तो वह सबसे अधिक अविश्वास उन्हें है जो हमारी शिक्षा व्यवस्था से जुड़े हुए हैं। सरकारी शिक्षकों में यह अविश्वास है कि वर्तमान में इस सरकारी शिक्षा व्यवस्था से बच्चों का भविष्य नहीं बनेगा। उक्त बातें बक्सर जिले के सांसद सुधाकर सिंह ने कही। मुजफ्फरपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।