बक्सर: बक्सर में नए डीएम ने कार्यालय कक्ष में पदभार किया ग्रहण
Buxar, Buxar | Jun 2, 2025 जिले के नए डीएम विद्यानंद सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उनका स्वागत बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यालय कक्ष किया गया। एडीएम कुमारी अनुपम सिंह ने उनका स्वागत गुलदस्ता देकर किया। तत्पश्चात नए डीएम विद्यानंद सिंह ने बारी-बारी से जिले के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।