हज़ारीबाग: JPSC विवाद पर हाईकोर्ट के स्टे से छात्रों में आक्रोश, हजारीबाग की आभार यात्रा रद्द
JPSC की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बाद छात्रों में नाराजगी है। कोर्ट ने सरकार से 15 दिनों में नियुक्तियां रद्द करने का आधार और कारण बताने को कहा है। इसके बाद हजारीबाग के गांधी मैदान में प्रस्तावित छात्रों की आभार यात्रा रद्द कर दी गई।