जगन गुर्जर की पूरी कहानी | चंबल का आखिरी कुख्यात डकैत हाई सिक्योरिटी जेल में कैसे मारा गया?
.
#JaganGurjar #CrimeStory #RajasthanNews #Jaivardhannews
राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोप उसी बैरक में बंद कैदी विष्णु जाट पर है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि गमछे से गला दबाकर हत्या की गई, हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी जांच का विषय है। मामले की पुलिस और न्यायिक दोनों स्तर पर जांच जारी है। हत्या के बाद जगन गुर्जर के परिजनों ने सीबीआई जांच, परिवार की सुरक्षा और जेल प्रशासन की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरना दिया। बाद में प्रशासन के साथ सहमति बनने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। देखिए जगन गुर्जर की पूरी कहानी।