कुरज में तुलसाजी संग 121 जोड़े सात फेरों के साथ हुए एक दूजे के
.
.
राजसमंद जिले में रेलमगरा के पास कुरज गांव में तुलसी- शालिग्राम जी के साथ 121 दूल्हा-दुल्हन के जोड़े सात फेरों के साथ एक दूजे के हो गए। ठाकुरजी की बारात सादड़ी गांव से आई और ठाकुरजी के जयकारों के साथ तुलसी माता एवं शालिग्राम जी का विवाह संपन्न हुआ। कुरज के श्री देव वाटिका अहीर मौहल्ला में आमजन के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। पूरे गांव वालों ने गाजे बाजे के धूम धड़ाके के साथ हर्षोल्लास से सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में हजारों की तादाद में ग्रामवासी मौजूद थे।
#Rajsamandnews
#tulsivivah
#jaivardhannews
Nathdwara, Rajsamand | Nov 22, 2026