समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1396,
दिनांक 17 सितम्बर 2026,
==================
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर संयुक्त श्रम भवन पूर्णिया में 'एक दिवसीय श्रम कल्याण दिवस' का सफल आयोजन
किया गया।
बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बियाडा कैंपस, मरंगा स्थित संयुक्त श्रम भवन के सभागार में 'एक दिवसीय श्रम कल्याण दिवस' का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन उप श्रम आयुक्त (पूर्णिया प्रमंडल), श्रम अधीक्षक (पूर्णिया), श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों और श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस दौरान पूर्णिया जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कामगारों और स्थानीय कारखानों के श्रमिकों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का मंच संचालन कसबा के श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री शुभम प्रियदर्शी ने किया।
विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी:--
समारोह में उपस्थित विभिन्न प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया।
बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना:- श्री आकाश आदित्य (श्र.प्र.पदा., अमौर)
प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना:- सुश्री नीतु कुमारी (श्र.प्र.पदा., जलालगढ़) एवं श्री अमित कुमार (श्र.प्र.पदा., के.नगर)
BOCW (भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार) निबंधन: श्रीमती ममता कुमारी (श्र.प्र.पदा., धमदाहा)
वेतन संहिता, 2019: श्री कुणाल किशोर (श्र.प्र.पदा., पूर्णिया पूर्व) उप श्रम आयुक्त (पूर्णिया प्रमंडल) श्री संजीव कुमार ने उपस्थित कामगारों को RPL (Recognition of Prior Learning) और श्रम सुविधा सेवा केंद्र (SSSK) के विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान एवं डमी चेक वितरण:--
कार्यक्रम में जिला समन्वयक-सह-चाइल्ड राइट एसोसिएट (AVA) सहित क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों—मेसर्स कोशी टाटा, मेसर्स सी.जी. फूड्स, और मेसर्स फार्मली मखाना के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने संस्थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया। साथ ही, विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आच्छादित लाभुकों को सांकेतिक (डमी) चेक प्रदान किए गए।
समारोह के अंत में श्रम अधीक्षक (पूर्णिया) श्री रामसागर पाल ने उपस्थित सभी कामगारों, अधिकारियों और प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापन किया
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026