समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1394,
दिनांक 17 सितम्बर 2026,
==================
पूर्णिया में अवैध शराब के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई:-- भारी मात्रा में शराब,वाहन जब्त,3 गिरफ्तार।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है।
कार्रवाई के दौरान विदेशी एवं चुलाई शराब, तीन वाहन जब्त किए गए तथा दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी और एक निरुद्ध किशोर को अभिरक्षा में लिया गया।
कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:--
के. नगर (बेलघट्टी): छापेमारी में 76.320 लीटर विदेशी शराब (IMFL) बरामद की गई।
शराब परिवहन में इस्तेमाल एक महिंद्रा मैक्सिमो मिनी वैन (BR11T-5907) को जब्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
के. नगर (कोला बस्ती):- 05 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई और इस मामले में 01 महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
डालकोला चेकपोस्ट (कार्रवाई-1):- जांच के दौरान पैशन प्रो मोटरसाइकिल (BR39AK-9341) से 17.610 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मामले में 01 निरुद्ध किशोर को अभिरक्षा में लिया गया।
डालकोला चेकपोस्ट (कार्रवाई-2): एक टीवीएस अपाचे आरटीआर मोटरसाइकिल (WB92E-0060) से 29.100 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी।
आम जनता से अपील:-
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की सूचना तुरंत मद्यनिषेध विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026