समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1393,
दिनांक 17 सितम्बर 2026,
==================
स्वच्छता ही सेवा अभियान का दीप प्रज्वलित कर जिलाधिकारी द्वारा किया गया शुभारंभ।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा-2026 कार्यक्रम के दृष्टिगत गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में समीक्षा एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर जिला में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई।
मौके पर उप विकास आयुक्त,नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया,महापौर नगर निगम पूर्णिया, निदेशक डीआरडीए, यूनिसेफ प्रतिनिधि, जिला समन्वयक, सलाहकार एवं प्रखंड स्तरीय कर्मीगण मौजूद थे।
जिलाधिकारी महोदय ने इस अभियान को सफल बनाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
यह स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम पूर्णिया जिला के सभी पंचायतों में 02 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा।
इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा का आयोजन दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक एक अभियान के रूप में मनाया जाएगा।
जिसका थीम स्वच्छता में सहभागिता स्वच्छ भारत विकसित भारत निर्धारित है।
जिसमें मुख्य रूप से गंदगी के छोटे-बड़े विन्दुओं स्वच्छता लक्षित इकाईयों (Cleanliness Target Units) को गंदगी मुक्त किया जायेगा।
जिसके तहत पूर्णिया जिला के पंचायत एवं सभी प्रखंडों में सार्वजनिक स्थलों की सफाई का अभियान चलाया जायेगा।
सफाई कर्मीयों के लिए सुरक्षा शिविर लगाकर उनकी स्वास्थ्य जाँच, बीमा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा।
स्वच्छता को व्यवहार में नियमित रूप से अपनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की जन
-जागरूकता गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
जूट एवं कपड़े,कागज या इको-फ्रेंडली सामग्री से निर्मित थैले का उपयोग करने तथा कचरा नहीं फैलाने एवं परिसर को स्वच्छ बनाने पर बल दिया जाना है।
स्वच्छता ही सेवा के तहत् अपने घर परिवेश गांव एवं मोहल्लों को स्वच्छ बनाया जाना है तथा प्लास्टिक कचरा से मुक्त बनाने के लिए अभियान एवं श्रमदान किया जाना है।
सभी सार्वजनिक स्थल, सरकारी एवं निजी कार्यालय,स्कूल, आंगनबाड़ी,स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत भवन, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, हाट बाजार, जलस्रोतों इत्यादि को स्वच्छ बनाने के लिए इन निर्धारित समय सीमा में अभियान चलाया जाना है।
सार्वजनिक स्थल की साफ-सफाई कराते हुए स
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026