Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
यूपी
DPROPurnea
IPRD Bihar
Purnia, Bihar
| Sep 18, 2026
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1396, दिनांक 17 सितम्बर 2026, ================== विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर संयुक्त श्रम भवन पूर्णिया में 'एक दिवसीय श्रम कल्याण दिवस' का सफल आयोजन किया गया। बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बियाडा कैंपस, मरंगा स्थित संयुक्त श्रम भवन के सभागार में 'एक दिवसीय श्रम कल्याण दिवस' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन उप श्रम आयुक्त (पूर्णिया प्रमंडल), श्रम अधीक्षक (पूर्णिया), श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों और श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान पूर्णिया जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कामगारों और स्थानीय कारखानों के श्रमिकों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मंच संचालन कसबा के श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री शुभम प्रियदर्शी ने किया। विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी:-- समारोह में उपस्थित विभिन्न प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना:- श्री आकाश आदित्य (श्र.प्र.पदा., अमौर) प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना:- सुश्री नीतु कुमारी (श्र.प्र.पदा., जलालगढ़) एवं श्री अमित कुमार (श्र.प्र.पदा., के.नगर) BOCW (भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार) निबंधन: श्रीमती ममता कुमारी (श्र.प्र.पदा., धमदाहा) वेतन संहिता, 2019: श्री कुणाल किशोर (श्र.प्र.पदा., पूर्णिया पूर्व) उप श्रम आयुक्त (पूर्णिया प्रमंडल) श्री संजीव कुमार ने उपस्थित कामगारों को RPL (Recognition of Prior Learning) और श्रम सुविधा सेवा केंद्र (SSSK) के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान एवं डमी चेक वितरण:-- कार्यक्रम में जिला समन्वयक-सह-चाइल्ड राइट एसोसिएट (AVA) सहित क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों—मेसर्स कोशी टाटा, मेसर्स सी.जी. फूड्स, और मेसर्स फार्मली मखाना के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने संस्थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया। साथ ही, विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आच्छादित लाभुकों को सांकेतिक (डमी) चेक प्रदान किए गए। समारोह के अंत में श्रम अधीक्षक (पूर्णिया) श्री रामसागर पाल ने उपस्थित सभी कामगारों, अधिकारियों और प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापन किया
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1393, दिनांक 17 सितम्बर 2026, ================== स्वच्छता ही सेवा अभियान का दीप प्रज्वलित कर जिलाधिकारी द्वारा किया गया शुभारंभ। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा-2026 कार्यक्रम के दृष्टिगत गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में समीक्षा एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर जिला में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई। मौके पर उप विकास आयुक्त,नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया,महापौर नगर निगम पूर्णिया, निदेशक डीआरडीए, यूनिसेफ प्रतिनिधि, जिला समन्वयक, सलाहकार एवं प्रखंड स्तरीय कर्मीगण मौजूद थे। जिलाधिकारी महोदय ने इस अभियान को सफल बनाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। यह स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम पूर्णिया जिला के सभी पंचायतों में 02 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा का आयोजन दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक एक अभियान के रूप में मनाया जाएगा। जिसका थीम स्वच्छता में सहभागिता स्वच्छ भारत विकसित भारत निर्धारित है। जिसमें मुख्य रूप से गंदगी के छोटे-बड़े विन्दुओं स्वच्छता लक्षित इकाईयों (Cleanliness Target Units) को गंदगी मुक्त किया जायेगा। जिसके तहत पूर्णिया जिला के पंचायत एवं सभी प्रखंडों में सार्वजनिक स्थलों की सफाई का अभियान चलाया जायेगा। सफाई कर्मीयों के लिए सुरक्षा शिविर लगाकर उनकी स्वास्थ्य जाँच, बीमा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। स्वच्छता को व्यवहार में नियमित रूप से अपनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की जन -जागरूकता गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जूट एवं कपड़े,कागज या इको-फ्रेंडली सामग्री से निर्मित थैले का उपयोग करने तथा कचरा नहीं फैलाने एवं परिसर को स्वच्छ बनाने पर बल दिया जाना है। स्वच्छता ही सेवा के तहत् अपने घर परिवेश गांव एवं मोहल्लों को स्वच्छ बनाया जाना है तथा प्लास्टिक कचरा से मुक्त बनाने के लिए अभियान एवं श्रमदान किया जाना है। सभी सार्वजनिक स्थल, सरकारी एवं निजी कार्यालय,स्कूल, आंगनबाड़ी,स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत भवन, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, हाट बाजार, जलस्रोतों इत्यादि को स्वच्छ बनाने के लिए इन निर्धारित समय सीमा में अभियान चलाया जाना है। सार्वजनिक स्थल की साफ-सफाई कराते हुए स
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1392, दिनांक 17 सितम्बर 2026, ================== पूर्णिया में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा व्यापक स्वच्छता पखवाड़ा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत गुरुवार को पूर्णिया जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान की शुरुआत की गई। इस वर्ष यह अभियान “स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत विकसित भारत” थीम के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक पूरे जिले की सभी पंचायतों और प्रखंडों में एक विशेष अभियान के रूप में चलाया जाएगा। अभियान के विधिवत शुभारंभ के क्रम में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, महापौर (नगर निगम पूर्णिया) तथा अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा पूर्णिया अंबेडकर सदन से आर. एन. साह चौक तक साफ-सफाई में श्रमदान किया गया। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में एक समीक्षात्मक एवं उनमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, महापौर, निदेशक डीआरडीए, यूनिसेफ प्रतिनिधि, जिला समन्वयक, सलाहकार एवं प्रखंड स्तरीय कर्मीगण उपस्थित थे। अभियान की मुख्य गतिविधियाँ एवं प्राथमिकताएँ:-- स्वच्छता लक्षित इकाइयाँ (CTU): जिले के सार्वजनिक स्थलों, सरकारी एवं निजी कार्यालयों, स्कूलों, आंगनबाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, हाट-बाजारों और जलस्रोतों को चिह्नित कर गंदगी मुक्त बनाया जाएगा। सफाई मित्रों के लिए 'सुरक्षा शिविर': सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जाँच, बीमा कवरेज और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध एवं ईको-फ्रेंडली विकल्प: प्लास्टिक कचरा मुक्त परिसर बनाने के लिए जूट, कपड़े, कागज और ईको-फ्रेंडली सामग्री से बने थैलों के उपयोग पर जोर दिया जाएगा। जन-जागरूकता एवं श्रमदान: स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने के लिए विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम जनमानस अपनी सहभागिता निभाएगा। डिजिटल ट्रैकिंग: सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई के बाद तस्वीरों को ‘स्वच्छता ही सेवा’ पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और प्रखंड समन्वयकों को निर्देश दिया है कि वे जिला स्वच्छता कार्यालय से बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अभियान के सभी लक्ष्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें।
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1395, दिनांक :-17 सितम्बर 2026, ================== केंद्रीय कारा पूर्णिया में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ:- केंद्रीय कारा, पूर्णिया में एसबीआई आरसेटी (SBI RSETI), पूर्णिया के तत्वावधान में बंदियों के लिए 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस कौशल विकास प्रशिक्षण में केंद्रीय कारा के कुल 30 बंदी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री दिनेश कुमार दिनकर एवं आरसेटी निदेशक श्री अमर कुमार उपस्थित थे। साथ ही केंद्रीय कारा के उपाधीक्षक श्री सुनील कुमार मौर्य, उपाधीक्षक श्री सुधीर कुमार एवं सहायक अधीक्षक श्री रवि किशन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अतिथियों ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन कम लागत में शुरू होने वाला एक बेहद लाभदायक स्वरोजगार का माध्यम है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। 10 दिनों के इस सत्र में बंदियों को मशरूम उत्पादन की विधि, आवश्यक सामग्री, उत्पादन प्रक्रिया, रख-रखाव एवं विपणन (मार्केटिंग) से संबंधित व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी दी जाएगी। आरसेटी निदेशक श्री अमर कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण का मुख्य ध्येय बंदियों को सकारात्मक दिशा देना और उन्हें हुनरमंद बनाना है, ताकि सजा पूरी करने के बाद वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरसेटी के संकाय सदस्य माधव चन्द एवं रजनीकांत के साथ-साथ कारा प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1391, दिनांक 17/9/2026, ================== ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नगर पंचायत मीरगंज में निकाली गई भव्य स्वच्छता रैली:--- नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के पत्रांक-3483 (दिनांक 14.09.2026) के निर्देशानुसार, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले एक माहव्यापी “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का शुभारंभ गुरुवार को नगर पंचायत मीरगंज में बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत नगर पंचायत मीरगंज की माननीय मुख्य पार्षद द्वारा फीता (रिबन) काटकर की गई। इसके पश्चात् स्वच्छता रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। प्रमुख सहभागिता:- रैली में नगर पंचायत प्रशासन, जन प्रतिनिधियों और सफाई कर्मियों की एकजुटता देखने को मिली। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, माननीय वार्ड पार्षद: बिट्टू जी, अनिल चौधरी जी, सत्यनारायण महतो जी, जूली देवी, आलिम जी * नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण स्वच्छता का दिया गया संदेश रैली के दौरान नारों और जनसंपर्क के माध्यम से नागरिकों को निम्नलिखित बातों के प्रति जागरूक किया गया:- गीला और सूखा कचरा हमेशा अलग-अलग डस्टबिन में रखें। कचरे को इधर-उधर न फेंक केवल निर्धारित स्थान या कचरा गाड़ियों में ही डालें। अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाए रखें। आमजनों से अपील:- नगर पंचायत मीरगंज प्रशासन ने समस्त नगरवासियों से भावुक अपील की है कि वे इस एक माह तक चलने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि मीरगंज को राज्य का एक आदर्श और स्वच्छ नगर बनाया जा सके। “स्वच्छता ही सेवा — स्वच्छ मीरगंज, स्वस्थ मीरगंज”
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1394, दिनांक 17 सितम्बर 2026, ================== पूर्णिया में अवैध शराब के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई:-- भारी मात्रा में शराब,वाहन जब्त,3 गिरफ्तार। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान विदेशी एवं चुलाई शराब, तीन वाहन जब्त किए गए तथा दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी और एक निरुद्ध किशोर को अभिरक्षा में लिया गया। कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:-- के. नगर (बेलघट्टी): छापेमारी में 76.320 लीटर विदेशी शराब (IMFL) बरामद की गई। शराब परिवहन में इस्तेमाल एक महिंद्रा मैक्सिमो मिनी वैन (BR11T-5907) को जब्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। के. नगर (कोला बस्ती):- 05 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई और इस मामले में 01 महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। डालकोला चेकपोस्ट (कार्रवाई-1):- जांच के दौरान पैशन प्रो मोटरसाइकिल (BR39AK-9341) से 17.610 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मामले में 01 निरुद्ध किशोर को अभिरक्षा में लिया गया। डालकोला चेकपोस्ट (कार्रवाई-2): एक टीवीएस अपाचे आरटीआर मोटरसाइकिल (WB92E-0060) से 29.100 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी। आम जनता से अपील:- जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की सूचना तुरंत मद्यनिषेध विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026
बिहार के युवाओं के लिए जॉब करने का बड़ा अवसर..... #biharnews #BiharJobs
Purnia East, Purnia | Sep 17, 2026
कसबा विधायक समेत बड़े नेताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें कहासुनी और गाली-गलौज दिख रही है।
Purnia East, Purnia | Sep 17, 2026