समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1391,
दिनांक 17/9/2026,
==================
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नगर पंचायत मीरगंज में निकाली गई भव्य स्वच्छता रैली:---
नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के पत्रांक-3483 (दिनांक 14.09.2026) के निर्देशानुसार, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले एक माहव्यापी “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का शुभारंभ गुरुवार को नगर पंचायत मीरगंज में बड़े उत्साह के साथ किया गया।
इस अवसर पर आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।
अभियान की शुरुआत नगर पंचायत मीरगंज की माननीय मुख्य पार्षद द्वारा फीता (रिबन) काटकर की गई।
इसके पश्चात् स्वच्छता रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी।
प्रमुख सहभागिता:-
रैली में नगर पंचायत प्रशासन, जन प्रतिनिधियों और सफाई कर्मियों की एकजुटता देखने को मिली।
इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, माननीय वार्ड पार्षद: बिट्टू जी, अनिल चौधरी जी, सत्यनारायण महतो जी, जूली देवी, आलिम जी
* नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण
स्वच्छता का दिया गया संदेश
रैली के दौरान नारों और जनसंपर्क के माध्यम से नागरिकों को निम्नलिखित बातों के प्रति जागरूक किया गया:-
गीला और सूखा कचरा हमेशा अलग-अलग डस्टबिन में रखें। कचरे को इधर-उधर न फेंक केवल निर्धारित स्थान या कचरा गाड़ियों में ही डालें।
अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाए रखें।
आमजनों से अपील:- नगर पंचायत मीरगंज प्रशासन ने समस्त नगरवासियों से भावुक अपील की है कि वे इस एक माह तक चलने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि मीरगंज को राज्य का एक आदर्श और स्वच्छ नगर बनाया जा सके।
“स्वच्छता ही सेवा — स्वच्छ मीरगंज, स्वस्थ मीरगंज”
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026