कौशांबी में सरकारी चकरोड पर दबंगई का आरोप, रास्ता काटकर खेत में मिलाने से ग्रामीणों में आक्रोश!
📍 चरवा थाना क्षेत्र के गौहानी बड़ी गांव का मामला
गांव में सरकारी चकरोड काटकर खेत में मिला लेने का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों ने दिनेश सिंह पुत्र रनवत सिंह पर सरकारी रास्ते को बंद करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के अनुसार, इसी रास्ते से गांव के लोगों का आवागमन होता था। काली माता मंदिर पर लगने वाले वार्षिक मेले में हजारों श्रद्धालु और दुकानदार भी इसी रास्ते से आते-जाते थे।
ग्रामीणों का आरोप है कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान को भी मामले से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
अब ग्रामीणों ने प्रशासन से चकरोड की निष्पक्ष जांच कराकर रास्ते को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है।
⚠️ ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
👉 क्या सर�