कौशाम्बी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज की कथित AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर सपा नेताओं में नाराजगी है। आरोप है कि वीडियो में दोनों नेताओं के खिलाफ अभद्र, भ्रामक और अमर्यादित बातें प्रसारित की गई हैं। मामले को लेकर सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों अधिवक्ता मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वीडियो की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग।
अजय कुमार
KAUSHAMBI VOICE