प्रयागराज में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस सुरक्षित उतारने के प्रयास में जुटी
📍 प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असरावे खुर्द गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी 28 वर्षीय आशीष निषाद पुत्र रामसुख निषाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
ग्रामीणों के अनुसार, युवक का गांव के ही गया प्रसाद केसरवानी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद युवक के टावर पर चढ़ने की बात सामने आई है।
सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई।
पुलिस का प्रयास जारी है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जाए।
🙏 सभी से अपील है कि मौके पर भीड़ न लगाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
#PrayagrajNews #UPNews #AirportThana #BreakingNews #Prayagraj UttarPradesh LocalNews