बच्चों की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन, रोशन हुई गांव की गलियां! बच्चों ने जताया आभार ❤️
कौशाम्बी के ग्राम चकअहमदीपुर में बच्चों की छोटी-सी गुहार आखिरकार रंग लाई। गांव की गलियों में अंधेरा दूर करने के लिए बच्चों द्वारा की गई अपील पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिए।
डीएम के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर विद्युत खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगवाकर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
इस सराहनीय पहल से गांव की गलियां अब रोशनी से जगमगा उठीं। खास बात यह रही कि अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचने और समस्या का समाधान होने पर बच्चों ने जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने पूरे जनपद के गांवों में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के साथ ग्रामीण�