गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, गुमटी में लगी आग पर पाया काबू
कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के धवाड़ा मोड़ पर मंगलवार रात करीब 9:30 बजे गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे स्थित एक गुमटी में आग लगी देखी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल गुमटी स्वामी बच्चालाल को सूचना दी और स्थानीय संसाधनों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
चौकी चम्पहा के का० नीलेश कुमार एवं रि०का० नीतीश चौहान की तत्परता से आग आसपास फैलने से रुक गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस की इस सतर्कता और सराहनीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
#KaushambiPolice #WestSharira #PoliceAlertness #KaushambiNews #सराहनीयकार्य कौशाम्बी_पुलिस