धरहरा: घर में सो रही सात वर्षीय बच्ची कोमल को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान रास्ते में हुई मौत
धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथी गांव में बुधवार की देर रात सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची कोमल कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता वीरराज बिंद ने धरहरा थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। थाना को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि बुधवार की देर रात करीब 2:30 बजे कोमल घर में सो रही थी।