सिरसागंज: हाईवे पर ग्राम मलाहपुर के समीप अचानक पलटा कंटेनर, वाहनों की रफ्तार थमी—टला बड़ा हादसा
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम मलाहपुर के पास रएक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद कंटेनर हाईवे के बीचों-बीच आ जाने से दोनों तरफ यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गनीमत रही कि कंटेनर पलटने के दौरान कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया।