घाटीगांव: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला: पुलिस तलाश में जुटी
ग्वालियर जिले के आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम पाटई से एक 17 वर्षीय किशोरी के गायब होने का मामला सामने आया है। घटना 29 सितंबर शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है, जब अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले की जानकारी गुरुवार शाम करीब 5 बजे सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत पर तलाश शुरू कर दी है।