मझोली: मझौली पुलिस चला रही नशा मुक्ति अभियान, थाना प्रभारी ने लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत मझौली पुलिस के द्वारा भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडते ने बुधवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया कि मझौली इलाके में भी जगह-जगह यह आयोजन किए जा रहे हैं जिसमें नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे कि समाज नशा मुक्त बन सके।