भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं बलिया की माटी के गौरव जननायक श्रद्धेय चंद्रशेखर जी के जन्मशताब्दी वर्ष और 10 नवंबर को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की स्मृति में सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव के निर्देश पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तीन स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर जननायक को नमन किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद स्व. जगन्नाथ चौधरी के प्रांगण, गांधी इंटर कॉलेज परिसर में संस्थापक स्व. भुनेश्वरी प्रसाद राय की प्रतिमा तथा डाक बंगला परिसर में प्रखर समाजसेवी स्व. गुलाब राजभर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जननायक चंद्रशेखर जी के संघर्षपूर्ण जीवन, सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन और विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद राय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष क्षितिज प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्येंद्र राजभर, दिग्विजय सिंह, मोहन गुप्ता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन साह, मंडल उपाध्यक्ष गुड्डू यादव सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#ChandrashekharSingh #Ballia #Balliakhabar