#बलिया गरीब किसान परिवार में जन्म, ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश के #प्रधानमंत्री पद तक का ऐतिहासिक सफर... युवा तुर्क #चंद्रशेखर की संघर्ष और सफलता की कहानी आज भी देश के युवाओं के लिए मिसाल है। पूर्व प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण दिवस पर बेल्थरारोड के चंद्रशेखर पार्क में दीपोत्सव के जरिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बलिया एमएलसी पप्पू सिंह के निर्देश पर समाजसेवी गुमान सिंह एवं प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए दीपोत्सव में एमएलसी प्रतिनिधि रविशंकर सिंह 'पिक्कू', भाजपा नेता दिनेश्वर सिंह, पूर्व विधायक गोरख पासवान, सूर्य प्रकाश सिंह दीपू, संजय सिंह समेत कई नेताओं ने उनके संघर्ष, विचारों और राजनीतिक विरासत को याद करते हुए कहा कि चंद्रशेखर का जीवन हर युवा को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देता है।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#ChandraShekhar #BeltharaRoad #Deepotsav #PoliticalLegacy #BalliaNews