बलिया के खेजुरी ग्राम सभा में नाथ बाबा मंदिर के पास स्थित पोखरे में सफाई के दौरान एक व्यक्ति के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। डूबने वाले व्यक्ति की पहचान महेश राजभर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पोखरे में डूब गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी शाम करीब 6 बजे तक पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जवाब या कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली थी। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि घटना के बाद समय रहते तलाश और राहत कार्य शुरू नहीं किया गया।
#Ballia #Balliakhabar #BalliaPolice