10 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाया #बलिया का #चंद्रशेखर उद्यान, हर दीप ने अपने जननायक की स्मृतियों को किया रोशन! पूर्व #प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के 10 नवंबर 1990 को प्रधानमंत्री पद की #शपथ लेने की ऐतिहासिक याद में भव्य दीपोत्सव का आयोजन हुआ। पुत्र एवं पूर्व सांसद नीरज शेखर ने पिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और उनके संघर्ष, निर्भीक नेतृत्व तथा राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को जननायक के विचारों से जोड़ने का संदेश भी दिया गया। बलिया की धरती ने एक बार फिर अपने महान सपूत को दीपों की रोशनी में श्रद्धापूर्वक नमन किया।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#ChandraShekhar #NeerajShekhar #Deepotsav2026 #BalliaNews #TributeToTheLegend